नवगछिया  :- नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के देवेंद्र मंडल की पुत्री सोनी देवी ने अपने ससुराल मधेपुरा जिला अंतर्गत आलमनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अपने पति रुपेश राय एवं ससुर मदन राय के अलावे सास एवं ननद के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना को लेकर न्यायालय में नालसीवाद मुकदमा दायर किया है.

अपने दायर मुकदमे में आवेदिका ने अपने पति रुपेश राय ,ससुर मदन राय, सास मुन्नी देवी, देवर श्याम राय, मनोज राय, पप्पू राय, निरंजन राय, इंदु देवी, रंजीत राय, किरण देवी, रंजू देवी एवं नीलम देवी सहित कुल 12 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपी बनाया है.

जिसमें कि आवेदिका ने न्यायालय में दिए अपने आवेदन में बताया है की 1 वर्ष पूर्व वर्ष 2016 में उनकी शादी मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी मदन राय के पुत्र रुपेश राय से हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से हुई थी. शादी में आवश्यकतानुसार जेवर जेवरात  एवं नगदी सहित कुल 200000 रुपए मूल्य के दहेज के रूप में समान दिया गया था. मगर एक साल बाद आरोपी पति, ससुर ,सास एवं देवर के द्वारा आवेदिका को प्रतारित करने लगे और दहेज के रूप में 70 हजार रूपेय नगद और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे इस बारे में दोनों पक्षों की ओर से समाजिक पंचायती भी हुई मगर ससुराल पक्ष के लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए. बहरहाल नवगछिया न्यायालय में दहेज प्रताड़ना की धारा 120 बी 323, 341, 349 ,498 ,494, 384 के तहत नालसी वाद दायर किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *