नवगछिया : बिहपुर झंडापुर में महादलित परिवार तिहरे हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को बिहार संत रविदास महासभा एवं बिहार फूल अम्बेडकर युवा संघ के तत्वावधान में नवगछिया जीबी कॉलेज से प्रतिरोध मार्च निकाला गया. प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व भागलपुर विश्व विद्यालय के प्रो विलक्षण रविदास कर रहे थे. प्रतिरोध मार्च में हजारों की संख्या में महादलित परिवार के महिला पुरूष शामिल थे. प्रतिरोध मार्च नवगछिया जीबी कॉलेज से 12 बजे दिन में निकली जो नवगछिया बाजार का भ्रमण करते पुलिस प्रशासन एवं सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए नवगछिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. इस दौरान प्रतिरोध मार्च में शामिल लोग नरसंहार के अपराधियों को गिरफ्तार करो और हत्यारों को फाँसी दो के नारे लगा रहे थे.
Total Downloads: 115
वही प्रतिरोध मार्च के बाद नवगछिया अनुमंडल परिसर में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई. इस मौके प्रो विलक्षण रविदास ने कहा कि नवगछिया में हत्या, बलात्कार, अपहरण लूट का दौड़ चल रहा है. नवगछिया के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी नेता मंत्री के आगे पीछे करने में इतना मस्त हो गए हैं कि गरीब महादलित की सुरक्षा करना भूल गए हैं. जिसके फलस्वरूप अपराधियों ने महादलित परिवार की समूहिक हत्या कर दी महादलित पर अत्याचार हो रहा है बहु बेटियों की इज्ज़त लूटी जा रही है. पुलिस प्रशासन अपने मे मस्त है. अपराधियों का खोफ लोगों में इस कदर समा गया है कि अपराधी कब आएगा और लूट हत्या जैसी घटना को अंजाम देगा.

आम लोग की जान माल की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. न्याय मंच के गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि नवगछिया में हत्याओं दर हत्या हो रही है. झंडापुर में पूरे महादलित परिवार की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के आठ दिन बीत गए लेकिन पुलिस अपराधियों को नही गिरफ्तार कर पाई है. पीड़ित बिंदी जिंदगी मौत के बीच आज भी खड़ी है. इतनी बड़ी घटना के बाद न तो डीएम देखने आये न ही विधायक. वक्ताओं ने कहा कि इतने दिनों में पानी के अन्दर, आकाश से ऊपर जमीन के अंदर की चीज का पता लगा लिया जाता है लेकिन इन हत्या कांड में अबतक पुलिस कुछ नही कर पाई है. महादलितों के साथ नीतीश सरकार साजिश कर रही है एक छोटे बच्चे की हत्या होती है तो सीबीआई जांच होती है.
यहां महादलित परिवार की हत्या होती है. महादलित की बेटी का बलात्कार हो जाता है तो उसकी लीपा पोती कर दी जाती है. केंद्र की मोदी सरकार ने अच्छे दिन आने का वादा किया था. क्या नवगछिया के लोगों के लिए यही अच्छे दिन है. क्या यही है न्याय के साथ विकास की सरकार महादलित परिवार पर अत्याचार हो रहा है. और मुख्यमंत्री इस संबंध में बोलने से परहेज करते हैं. इस मौके पर अजय रविदास, अखिलेश कुमार, रामविलास राम, प्रमोद कुमार रंजीत मंडल, सुनील कुमार, रिंकू, रामानंद पासवान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
एसडीओ को सौपा मांग पत्र
प्रतिरोध मार्च के बाद एसडीओ को मांग पत्र सौपा गया. जिसमें मुख्य मांग घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व हत्यारे को फांसी की सजा हो गंभीर रूप से घायल बिंदी की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हो पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी एवं परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाय दलित पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लगाने की मांगों शामिल हैं.

