नवगछिया  : नवगछिया शहर में पुराने साल के विदाई एवं नए साल के आगमन पर श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित होने वाली श्री श्याम महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने किया. बैठक में श्री श्याम महोत्सव की तैयारी पर चर्चा हुई.

श्री केजरीवाल ने बताया कि श्री श्याम महोत्सव 31 दिसंबर 2017 एवं 1 जनवरी 2018 को बड़े ही धूमधाम से बाल भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड मैं मनाया जाएगा. जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा भजनों की गंगा बहेगी. 31 दिसंबर 2017 को संध्या 7 बजे से बाबा की अखंड ज्योत जगेगी जो 1 जनवरी 2018 को संध्या 8 बजे तक रहेगी.

File Photo

इस में स्थानीय कलाकारों के अलावा बाहर से आए हुए सुप्रसिद्ध भजन गायकों के द्वारा भजनों की गंगा बहेगी. इसमें मुख्य आकर्षण बाबा का अलौकिक दरबार बाबा का श्रृंगार छप्पन भोग आदि होगा. बैठक में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, सचिव रुपेश रूंगटा, वरुण केजरीवाल, राकेश भरतिया, संदीप चिरानिया, पंकज सर्राफ, रवि सर्राफ, शंभू रूंगटा, अशोक केडिया एवं सभी सदस्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *