नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के चांद नगर में एक दामाद को कथित रूप से तीन दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और युवक को मुक्त कराकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

साले की पिटाई के बाद बढ़ा विवाद

घायल युवक की पहचान सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर निवासी 25 वर्षीय केसर आलम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि केसर आलम पटना में मजदूरी का काम करता है। जानकारी के अनुसार, उसके छोटे साले पर केसर के दोस्तों की जेब से पैसे निकालने का आरोप था। इसी बात को लेकर केसर ने अपने साले की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया।

ससुराल बुलाकर बंधक बनाने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना से नाराज ससुराल के लोगों ने केसर आलम को चांद नगर स्थित घर बुलाया। वहां उसे बंधक बनाकर लगातार तीन दिनों तक मारपीट की गई। इस दौरान मारपीट का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस तक पहुंची शिकायत

मारपीट का वीडियो पीड़ित के परिजनों तक पहुंचने के बाद उन्होंने तत्काल नवगछिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम चांद नगर पहुंची और युवक को मुक्त कराकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। चिकित्सकीय जांच में उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं।

पत्नी ने भी लगाया गंभीर आरोप

घायल युवक की पत्नी रुखसाना खातून ने बताया कि उनके पति बच्चे की छठी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आए थे। इसी दौरान उनके भाइयों और अन्य परिजनों ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की। रुखसाना ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार विरोध किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

सात लोगों के खिलाफ आवेदन

पीड़ित परिवार की ओर से नवगछिया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में निहाल कुमार, कुर्बान कुमार, चंद कुमार, सूरज कुमार, जुली खातून, हाफिज खातून और समा खातून को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

नवगछिया थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet