गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गाँव के डभरा टोला में तीन भाइयों के आपसी विवाद में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गये.घायलों का इलाज पीएचसी गोपालपुर में किया गया. दो पक्षों द्वारा गोपालपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवाने हेतु लिखित आवेदन दिया गया है.एक पक्ष के पाँचू दास ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि मैं और मेरी पत्नी उमा देवी पानी में मकई का जलावन काट रहे थे कि हमलोगों को देखकर पिकू दास बोलने लगा कि शिकार आ गया है.
Total Downloads: 78
तीन भाइयों के परिवार आपस में भिड़े
इसे मार कर इसी धार में फेंक देंगे.पिकू दास की पत्नी उषा देवी भी पानी में मकई का जलावन काट रही थी यह सुनकर मैं तथा मेरी पत्नी डर से घर की तरफ भागे और वे लोग भी मुझे खदडते हुए गाली देते हुए मेरे घर में घुस गये और मेरी पत्नी का बाल पकड कर घर से बाहर खींच कर आंगन में पटक कर मारपीट करने लगा. ज्यों ही अपनी पत्नी को बचाने निकला तो मुझे विमल दास ने लाठी से मेरे हाथ में मारा जिससे मेरे हाथ की हड्डी क्रेक हो गया तथा हाथ में पहना हुआ घडी चूरचूर हो गया.

इसी बीच विमल दास ने मेरे पीठ पर खंती से मारा और मुझे छोड मेरी पत्नी उषा देवी पर खंती से वार किया जो मेरी पत्नी की बजाय विमल दास की माँ उषा देवी को लग गया. मारपीट व हो हल्ला सुनकर सुभाष हरिजन जब बचाने दौडा तो उसके साथ भी गाली -गलौज करने लगा. सुभाष हरिजन की बेटी व दामाद के साथ भी मारपीट किया .

अपने आवेदन में लिखा है कि बराबर इस तरह की घटना ये लोग करते रहता है. पिकू दास ने कहा कि आज अपने सभी सगे संबंधी को बुलाओ और अचानक जब रात में सोया रहेगा तो जान मार कर गंगा नदी में बहा देंगे .उसने अपने आवेदन में लिखा है कि यह घटना विशो दास ,पागल दास के समक्ष पिकू हरिजन ,विमल हरिजन ,उषा देवी ,माला देवी ,फूलो देवी ,शारदा कुमारी ने किया है.

