गोपालपुर : इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच रविवार की सुबह से ही खतरे के निशान के पार बहने के कारण सभी स्परों व तटबंध पर दवाब काफी बढ गया है.गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि होने के कारण दियारा के निचले इलाके में बाढ का पानी फैल जाने के कारण दियारा में बासा बना कर रहने वाले किसान अपने पशुओं के साथ ऊँचे स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं.

गंगा नदी से सटे बिंद टोली गाँव के अस्त्तित्त्व पर कटाव का खतरा मँडराने लगा है. बताते चलें कि शनिवार को बिंद टोली गाँव के निकट भीषण कटाव होने के कारण बिंद टोली के ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.

कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार ने बताया कि बिंद टोली में युद्धस्तर पर फ्लड फायटिंग कार्य करवाया जा रहा है. फिलहाल सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *