ख़रीक : खरीक प्रखण्ड के राघोपुर पंचायत में माननीय सांसद सह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने राघोपुर ब्रह्म बाबास्थान के समीप जहान्वी गंगा घाट पर दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जाह्नवी गंगा व्रह्मबाबा स्थान छोटी आलालपुर में भव्य आयोजन किया गया.
राघोपुर में भव्य शिव पार्वती मंदिर बनेगा : बुलो मंडल
अपने सम्बोधन में सांसद ने मेला प्रांगण में विवाह भवन बनाने की घोषणा किया है. उद्घाटन समारोह में राजद जिलाध्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ यादव,राष्ट्रीय महासचिव अविनिश कुमार,राजद नेता नंदकिशोर यादव,प्रखण्ड अध्यक्ष दल्लू बाबू,मुखिया तुलशीपुर उमेश यादव,

मुखिया अक़ीदतपुर राजदेव दास,मेला संजोजक रंजीत कुमार, अध्यक्ष योगेन्द्र मंडल, महेश्वर मंडल, मुखिया राघोपुर मनोरमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल मंडल, राजेश कुमार जोगी, उप मुखिया बाल्मीकि मंडल सैकड़ों लोग उपस्थित मौजूद थे.


