साहिबगंज में गंगा नदी पर 22 सौ करोड़ रुपये के प्रस्तावित ब्रिज को विकास का ब्रिज कहने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। इसके बाद आम लोगों ने भी जमकर ट्वीट किए।

गुरुवार को ट्वीट कर तेजस्वी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार सरकार अपने दम पर पटना के पास पांच हजार करोड़ की लागत से पुल बनवा रही है। केंद्र की ओर से इसके लिए कोई मदद नहीं मिली है।

साहब आपने मदद नहीं की पर बिहार सरकार अपने दम पर 5000करोड़ का ब्रिज बना रही है।2200 Crमें विकास का ब्रिज हैं तो5000करोड़ का सोच लो किसका होगा

तेजस्वी ने केंद्र पर बिहार की हकमारी का आरोप लगाते हुए तंज कसा है। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा है कि अगर 22 सौ करोड़ के ब्रिज को विकास का प्रतीक कहा जाएगा तो पांच हजार करोड़ के ब्रिज को क्या कहा जा सकता है?

 तथाकथित special package में आपने बिहार में 4 बड़े पुलों का वादा किया था।3 साल हो गए आप चर्चा भी नहीं करते।बिहार का हक़ क्यों मारा जा रहा है?

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *