नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी बच्चे के कोमल शरीर को पत्थर सा हो जाने के बारे में सुना है। 8 साल का मेंहदी हसन का शरीर धीरे धीरे पत्थर ही बन रहा है। इस बच्चे को जो देखता है डर जाता है, कुछ लोग तो भूत-भूत तक चिल्लाने लगते हैं। इसकी वजह से उसे घर में ही बंद होकर रहना पड़ता है। एक दुर्लभ चर्म रोग के चलते उसका शरीर धीरे धीरे पत्थर का बनता जा रहा है।

8be298db905

मेंहदी का इस बीमारी ने ऐसा हाल कर दिया है कि वह न तो कुछ छू पाता है और न ही चल फिर सकता है। उसकी त्वचा सख्त हो रही है और उसे इसमें दर्द भी रहता है। मेंहदी बांग्लादेश के दोना रैनानगर का रहना वाला है। उसके पिता कैब ड्राइवर हैं और मां घर संभालती हैं। इस दुर्लभ बीमारी कीव जह से मेंहदी चल फिर नहीं पाता और उसका पूरा शरीर एक मोटी व सख्त परत से ढकता जा रहा है। बस उसका चेहरा ही बचा हुआ है।

मेंहदी की मां कहती है कि उसका बेटा कपड़े भी नहीं पहन पाता, क्योंकि उसे चुभन होती है। न ही स्कूल जा पाता है क्योंकि उसकी स्किन देखकर बच्चे डर जाते थे, तो स्कूल व मदरसे वालों ने उसे निकाल दिया। वो कहती हैं कि मेहंदी सामन्य ही पैदा हुआ था। जब वो 12 दिन का था तो उसके शरीर पर हमने दाना देखा। हमें लगा कि मच्छर के काटने से हुआ होगा, लेकिन धीरे धीरे वो फैलता गया। उसका पैर सख्त होता चला गया। शरीर पर सख्त परत जमने लगी।

कई डॉक्टरों से इलाज करवाए जाने के बावजूद मेंहदी को इस बीमारी से राहत नहीं मिली। मेंहदी की मां ने सरकार से अपील की है कि वो उसके बच्चे की मदद करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *