IMG-20160726-WA0005

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार तीन पंचायतों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सोमवार को नवगछिया बीडीओ राजीव कुमार रंजन, सीओ उदयकृष्ण यादव पहुंचे। पदाधिकारियों द्वारा कदवा दियारा, खैरपुर कदवा एवं ढोलबज्जा पंचायत में कोसी के बाढ़ की स्थिति का जयजा लिया। बीडीओ ने बताया कि कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि हे लेकिन वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। दियारा इलाकों में कोसी के बाढ का पानी फैल गया गया है। निरीक्षण के दौरान खैरपुर कदवा के ग्रामीणों ने नंदग्राम के पास कोसी नदी द्वारा पुलिया के पास कटाव होने की जाकनारी दी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी देने पर बीडीओ व सीओ पुलिया के पास पहुंच कर निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि पुलिया के पास कटाव हो रहा है। पंचायत योजना के स्तर से पुलिया के पास बचाव कार्य कराया जाएगा ताकि लोगों  का आवागमन बाधित ना हो। वहीं स्थानीय लोगों ने खेत खलिहान डूब जाने के कारण पुश चारे की किल्लत होने की बात से अवगत कराते हुए पशु चारे की व्यवस्था कराने की मांग की है। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार, ढोलबज्जा मुखिया मुन्ना मंडल, अशोक सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *