नवगछिया  :- डीआईजी विकास वैभव के निर्देश पर नवगछिया टाउन थाना और परवत्ता थाना के सामूहिक लोकसंवाद गोष्टी नवगछिया थानांतर्गत के नगरह गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण परिसर में हुआ. जिसमें की विभिन्न पहलुओं पर वहां के ग्रामीणों के द्वारा अपना अपना पक्ष रखा. थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि आप सभी के बातों पर अमल किया जाएगा. किसी भी सूरत में असमाजिक तत्वों को प्रश्रय नहीं दिया जाएगा.

संवाद गोष्ठी में ज्यादातर भूमि विवाद के मामलों का मुद्दा छाया रहा. इस मौके पर नगर पंचायत के मुखिया भरत लाल पासवान, नगर पंचायत के सरपंच शंभू प्रसाद सिंह और नवगछिया थाना से सअनि मंन्जर खां व परवत्ता थाना से शिवदीप पांडे व नगरह गांव के ग्रामीण मौजूद थे.

रंगरा में ढीले हो चुके हैं अपराधियों के कस बल

रंगरा थाने में थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद के नेतृत्व में लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अजय कुमार आजाद ने कहा कि रंगरा में पुलिस ने अपनी चुस्ती को दिखाकर पहले ही अपराधियों के कस बल को ढीला कर दिया है. अब जो भी अपराधी सामने आएंगे उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा. इस अवसर पर रंगरा प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों व आम लोगों की भी उपस्थिति थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *