नवगछिया : रंगरा प्रखंड के मदरौनी स्थित कोसी से बचाव के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 5 करोड़ 13 लाख रुपाय की लागत से 570 मीटर बोल्डर पिचिंग का कार्य करवा रही थी. कटाव निरोधी कार्य करवा रहे संवेदक बंशीधर कंस्ट्रक्शन द्वारा मंदरौनी सहित आसपास के गांवों को बचाने के लिए लिया गया पूरा तो कर लिया गया मगर कटाव निरोधी काम की पोल कोसी के जल स्तर में वृद्धि होने के साथ ही दिखाई देने लगी. जल स्तर के वृद्धि के साथ 70 मीटर में किया गया कार्य कोशी में समाने को तैयार है. पांच करोड़ के कार्य के तुरंत बाद ही कोशी में विलीन हो रहे कार्य से ठेकेदार और जल संसाधन विभाग के अभियंता की पोल खुलती नजर आ रही है.

अब विभाग और ठेकेदारों की जेब मोटी करने के लिए उस 70 मीटर के कटाव स्थल पर कटाव से बचाव के लिए 11 ठेकेदारों को लगाया गया है. उन ठेकेदारों में बंशीधर कंस्ट्रक्शन, गणेश इंटरप्राइजेज, प्रभात रंजन, राजीव रंजन ,मनोज कुमार , मां कालिका ,अशोक कुमार, गौरव कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार ,एम एम डी जी एम ,एस कृष्णा यह सभी ठेकेदार उसे 70 मीटर के कटाव को रोकने के लिए फ्लैट फाइटिंग का कार्य कर रहे हैं . जबकि पांच करोड़ की लागत से किया गया कटाव निरोधी काम कोसी के थोड़े से दबाव को न सह पाया. ऐसे में कटाव निरोधी काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहा है. यही नहीं ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार ने मिलकर 5 करोड़ के काम को आधे में ही समेट लिया गया.

इसका नतीजा कोसी के जल वृद्धि से पहले ही नजर आ रहा है. शुक्रवार को कोसी का जलस्तर 26.65 था. वही कोसी नदी का चेतावनी स्तर 30.38 है , वहीं खतरे का निशान 31.41 माना गया है. मौके पर मौजूद जे इ ने बताया कि फाइटिंग के कार्य को लेकर जियो बैग 2000 बोड़ा, मेगा बैग 100 बोरी, इसी बेग 30000 बोरी स्टॉक कर रखा गया है. वही 70 मीटर में धसान व कटाव को लेकर प्रकोप आई व बंबू रोल लगाकर कटाव को रोकने की कोशिश की जा रही है. वही मालूम हो कि बंशीधर कंस्ट्रक्शन द्वारा इस्माइलपुर बिंद टोली स्थित स्पर संख्या 7 पर भी पिछले वर्ष कटाव निरोधी कार्य किया गया था मगर गंगा के जलस्तर में थोड़ी-सी वृद्धि के साथ ही किया गया कार्य गंगा में विलीन हो गया था. इस तरीके से लगातार किए गए कार्य से ठेकेदार और संवेदक और अभियंताओं पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *