ढोलबज्जा : कदवा दियारा पंचायत के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कदवा में भारत स्काउट और गाईड का दीक्षांत व समापन समारोह मनाया गया. यह छह दिवसीय कार्यक्रम था। इसमें 17 वर्ष से नीचे 9वीं एवं 10वीं के कुल 155 छात्र-छात्राओं ने भाग ली थी. जिसका प्रशिक्षण भारत स्काट गाईड के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने छह दिनों से करा रहा था. समारोह में उपस्थित भारत स्काउट और गाईड के जिला सचिव प्रवीण कुमार झा और जिला आयुक्त बिपीन कुमार सिह का प्रमुख प्रतिनिधि शालेन्द्र कुमार, मुखिया अजय कुमार, सरपंच सिराज साह विद्यालय प्रभारी संजीव कुमार व छात्रों के द्वारा भव्य स्वागत के साथ गुलदस्ते, चादर प्रदान कर, माला पहनाये गए. उसके बाद खुशबू कुमारी, आरती, नेहा, पूजा व रानी कुमारी ने स्वागत गान प्रस्तुत की. जब छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय गीतों के साथ संस्कृति कार्यक्रम आरंभ हुआ तो यहां एक आकर्षण का केन्द्र के रूप में दर्शकों की भीड उमड पडी. सभी छात्र छात्राएं व अभिभावकों में खुशी का लहर दौर रहे थे. इसको लेकर छात्राओं ने एक गीत- “कोमल हैं कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम हीं नाडी है. जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुमसे हारी है. की प्रस्तुति के बाद कही यदि हमें थोडी सहारा मिल जाय तो एक दिन जरूर इस इलाके का नाम इतिहास के पन्नों पर लिख दूंगी. जिला सचिव व आयुक्त महोदय ने कुल एक सौ पचपन छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट और गाईड के तहत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिपीन कुमार पंडित कर रहे थे. जिन्होने महीनों से प्रयास कर इस चीज को यहाँ लाकर बच्चों में एक जुनून पैदा की.

Whatsapp group Join

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet