नवगछिया: बिहार सरकार के दफादार चौकीदार पंचायत पुलिस जिला इकाई नवगछिया में बैठक इकाई राजेन्द्र कालोनी नवगछिया में जिला अध्यक्ष अनुपाल पासवान की अध्यक्षता में बैठक में दफादार चौकीदार को गत तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. जबकि आवनटन उपलब्ध है. पासवान ने कहा कि दफादार और चौकीदारों को ए स पी का लाभ देने, मौद्रीक दफादार व चौकीदार को समूह ग में प्रोन्नत करने दफादार चौकीदार को सेवा गृह विभाग में बने रहने देने की मांग किया. बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर निर्णय लिया गया कि दफादार और चौकीदार को दफादार चौकीदार की सेवा पंचायती राज विभाग को सौंपी गई तो पंचायत अनवरत रूप से आंदोलन करेंगे. और इस मौके पर अजीत कुमार पासवान, सुबोध पासवान, वीरेन्द्र पासवान, वेचन हरिजन, शत्रुघ्न हरिजन व अन्य कई लोग शामिल थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *