नवगछिया : बढ़ती ठंड के कारण बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए डीएम आदेश तितरमारे ने 31 तक सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों की कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक चलाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए लागू रहेगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उनसे जुड़े संभागों के सभी अधिकारियों को इस आदेशों को लागू करना का भी निर्देश दिया है।

इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी उक्त आदेश के अनुपालन की सूचना पत्र द्वारा जिले के सभी स्कूल प्रधानों एवं निजी विद्यालयों के प्रबंधन को दी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

