दो सहेलियों के अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। दोनों सहेलियां दो साल से एक दूसरे के बेहद करीब थीं। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर घर में कुलदेवता के सामने एक-दूसरे से शादी की और जब उन्हें लगा कि घरवाले नहीं मानेंगे, अड़चन लगा सकते हैं तो दोनों भागकर मुंबई चली गईं।

घटना वैशाली जिले की है जहां सामाजिक मर्यादा को तोड़कर दो सहेलियां एक-दूजे की हो गई हैं, शादी के बाद  दोनों भागकर मुंबई चली गई। एक महीने वहां रहने के बाद लौटने पर दोनों वैशाली के एसपी से मिलीं और कहा कि हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।

प्रिया और पारुल (दोनों काल्पनिक नाम) वैशाली के बिदुपुर की रहने वाली हैं। दोनों पड़ोस में रहती हैं। दीपा 22 साल की है जबकि शिखा नाबालिग है। दीपा पटना में जॉब करती है जबकि खुद को दीपा की दुल्हन कहने वाली लड़की नाबालिग है और नौवीं की स्टूडेंट है।

दोनों के बीच दो साल से यह रिश्ता चल रहा था। चूंकि दोनों लड़कियां थीं, घरवालों को लगता था सहेलियां हैं और एक साथ ज्यादा समय गुजारती हैं। इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से कब प्यार हो गया, दोनों समझ नहीं पाईं। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और 17 अगस्त 2016 में घर में ही देवता के सामने फेरे ले लिये।

दीपा और शिखा ने अपनी शादी और प्यार की इस कहानी की जानकारी किसी को नहीं दी और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। इस दौरान दीपा की जॉब छूट गई जबकि शिखा की पढ़ाई भी छूट गई।

दोनों दिन में तो मिल लेती थीं, लेकिन रात में मिलने में दोनों को मुश्किल आने लगी तो अप्रैल 2017 में दोनों घर से मुंबई भाग गईं। थोड़े दिनों बाद इन्हें पता चला कि शिखा के पिता ने दीपा पर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके बाद दीपा और शिखा लौट गई और सीधा वैशाली के एसपी से मिलीं। दोनों ने कहा कि वे पति-पत्नी है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहतीं हैं।

पुलिस ने फिलहाल, दूल्हा बने दीपा को शिखा को किडनैप करने के आरोप में जेल भेज दिया है जबकि दुल्हन बनी 17 साल की शिखा का मेडिकल कराया गया है और पुलिस उसे रिमांड होम भेजने की तैयारी में है। इस दौरान शिखा ने पुलिस को बयान दिया कि दो साल पहले दोनों के बीच फ्रेंडशिप हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई। अब अगर दोनों को अलग करने की कोशिश की गई तो वे जान देंगी।

दीपा ने सेक्स चेंज कराने के लिए दिल्ली में एक डॉक्टर से कंसल्ट भी किया था। डॉक्टर ने सेक्स चेंज के लिए 11 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। इसके बाद दोनों रुपए के जुगाड़ में लगी थी। बता दें कि शिखा अपने पिता की इकलौती संतान है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *