खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के फरीदपुर उस्मानपुर दियारा में फरीदपुर नया टोला उस्मानपुर के बीच विशु बाबा स्थान के समीप मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने फरीदपुर निवासी गुरुदेव मंडल (60वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी है.इस संदर्भ में मृत किसान की पत्नी उर्मिला देवी के फर्द बयान पर मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के गोसाई गांव निवासी बबलू मंडल, बहत्तरा के अर्जुन मंडल के पुत्र कुंती मंडल, हीरा मंडल और लोदीपुर के सिकंदर मंडल के पुत्र सुमन मंडल को हत्या के मामले में नामजद किया है. सभी हमलावर घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहा. लाश का पोस्टमार्टम मायागंज अस्पताल में किया गया. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है. हमलावरों ने गुरुदेव मंडल के कनपटी में दो गोली मारी दोनों गोलियां गुरुदेव मंडल के कनपट्टी में लगी.
खून से लथपथ गुरुदेव मंडल सड़क के किनारे गिर गया.अपराधियों ने मृत समझकर घटना को अंजाम देकर सुगमता से भागने में सफल रहा. अपराधियों ने जिस समय गुरुदेव को गोली मारी उस समय वह जिंदा था. घटना की सूचना मिलने पर फरीदपुर से परिजन दौड़कर घटनास्थल आए. गुरुदेव मंडल का भतीजा स्कूल जा रहा था वह दौड़ कर सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा. उस समय गुरुदेव जीवन मौत से जूझ रहा था.तब तक मौके पर खरीक पुलिस भी पहुंच चुकी थी. खरीक पुलिस गुरुदेव मंडल को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर में भर्ती किया. कुछ देर इलाज चलने के बाद चिकित्सकों ने गुरुदेव को मृत घोषित कर दिया.

खरीक पुलिस ने मृतक के लाश का पोस्टमार्टम मायागंज अस्पताल में कराया गया. मृतक के परिजनों ने बताया की सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे बजे गुरुदेव मंडल खरीक प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए घर से निकला था. दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गुरुदेव का घर से पीछा करते हुए जा रहा था.जैसे ही गुरुदेव विशु बाबा स्थान के समीप पहुंचा. वहां पीछे से से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने मोटरसाइकिल रोककर उतरा और हथियार से गुरुदेव पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. गुरुदेव के कनपटी में दो गोली लगी. जिससे गुरुदेव मंडल मौके खून से लतपत होकर कर गिर गया.
इंसान के होने के कारण सीखने के बावजूद भी कोई आदमी गुरुदेव की मदद के लिए नहीं आया. सड़क के बगल में घास पर खून के निशान पाए गए.घटना की सूचना मिलने पर गुरुदेव मंडल का भतीजा सबसे पहले दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचा.वहां गुरुदेव खून से लथपथ तड़प रहा था. तब तक मृतक की पत्नी उर्मिला देवी पुत्र फुदो मंडल समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचा. घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान किसान गुरुदेव मंडल की मौत हो गयी.देर शाम खरीक पुलिस ने मृतक गुरुदेव मंडल के लाश का पोस्टमार्टम कराया.

पूर्व में भी किसान पर हुई थी गोलीबारी की घटना
बीते 21मई की शाम लोदीपुर दियारा में चार अपराधियों ने किसान गुरुदेव मंडल मंडल पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया था. अपराधियों ने गुरुदेव मंडल को 5 गोली मारी थी. गोलियों से छलनी गुरुदेव मंडल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.लंबे समय तक इलाज कराने के बाद गुरुदेव मंडल स्वस्थ होकर घर लौटा और अपने घर गृहस्थी से जुड़ गया था. इस संदर्भ में गुरुदेव मंडल की पत्नी उर्मिला देवी के फर्द बयान पर खरीक थाना में मधेपुरा जिला अंतर्गत चौसा प्रखंड के बबलू मंडल, बहत्तरा के अर्जुन मंडल के पुत्र कुंती मंडल हीरा मंडल और लोदीपुर के सिकंदर मंडल के पुत्र सुमन मंडल को गोलीबारी करने के मामले में नामजद किया है.
उक्त मामले में अभी तक सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. मृतक के परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस पूर्व की घटना में आरोपित अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया होता तो आज गुरुदेव मंडल की हत्या नहीं होती. घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर सुधांशु शेखर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ए एस आई अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है. समाचार संप्रेषित करने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. इस मामले की छानबीन कर रही है


