नवगछिया : नगरह पंचायत में गुरुवार दोपहर 2 बजे आशीष कुमार सिंह 16, पिता राधाकृष्ण सिंह के डूबने से मौत हो गई. आशीष कुमार दसवीं कक्षा का छात्र था. जानकारी के अनुसार वह घर के आगे ही एक बहुत बड़े गढे में पैर फिसल जाने से गहरे जल में चला गया. स्थानीय लोगों ने डूबने के तुरंत बाद उसे निकालने का भरसक प्रयास किया. लेकिन जब तक उसे बहार निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों के स्तर से घटना की सूचना पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी गयी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुखिया भरतलाल पासवान, सरपंच शंभु प्रसाद सिंह, ग्रामीण शिक्षक रुपेश कुमार सिंह, माधवानंद ठाकुर अरुण प्रसाद सिंह अन्य ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं.
Total Downloads: 57
