नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 डोमासी के पास सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे बिहपुर की और से आ रही कैन मैं दुध से लदी पिकअप 407 व गंगा जहाज घाट नारायणपुर से जल भर कर बाईक सवार मधुरापुर निवासी  संतोष कुमार यादव, पुर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के टिकापट्टी निवासी राजाराम यादव व रौशन कुमार  बिहपुर के बाबा ब्रजलेशवर धाम मड़वा जल चढाने जा रहे थे

कि तेज रफ्तार से आ रहीअसंतुलित पिकअप 407 के चपेट में आने से पिकअप पलटी मार गई जबकि बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कुछ लोग दुध को लेकर भागने में लग गया

मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी तीनों बाईक सवार को पीएचसी नारायणपुर ईलाज के लिए पहुंचाया. दोनों वाहन को जप्त कर लिया गया. पीएचसी के डा आँनंद मोहन ने बताया कि तीनों एक ही परिवार के रिश्ते में जीजा, साला व भांजा जल चढाने के लिए मड़वा जा रहे थे. तीनों जख्मी खतरे से बाहर है. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मामले को लेकर किसी ने आवेदन नहीं दिया है घटनास्थल से पिकअप के चालक भागने में कामयाब हो गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *