खरीक : नेपाल से कोसी नदी में अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से खरीक प्रखंड समेत अनुमंडल के कोसी तटीय गांव के अस्तित्व पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा. कोसी नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है विगत 4 दिनों से लगातार हो रही बढ़ोतरी से कोसी तटीय गांव के लोगों में बाढ़ का दहशत है.
Total Downloads: 79
ग्रामीणों का मानना है जिस रफ्तार से कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है अगर यही सिलसिला लगातार जारी रहा तो बहुत जल्द ही कोसी नदी के बाढ़ का पानी लोकमनपुर, सिहकुण्ड आजाद नगर समेत तटीय इलाकों में फैल जाएगा और भीषण तबाही मचेगी. कोसी नदी का बाढ़ का पानी लोकमानपुर के चारों तरफ निचले इलाकों में फैलने लगा है

उत्तर की ओर चौसा फुलौत मोरसंडा पटपर बरियार बरेटा बहियार समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. लोकमानपुर के मोहम्मद आबिद सुबोध यादव उमेश रजक मृत्युंजय कुमार आदि लोगों ने प्रशासन से संभावित बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए मुकम्मल व्यवस्था करने की मांग की है. लोकमानपुर के लोगों ने खरीक अंचलाधिकारी से बाढ़ के समय में लोकमानपुर के लोगों का सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए मुकम्मल नौका परिचालन करवाने की मांग की है.

