नवगछिया : व्ययवहार न्यायालय के बाहर मैदान से भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने मंगलवार को संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह जलकर, रंगदारी मांगने, गोलीबारी करने सहित कई मामले में वह आरोपी है। छह माह पहले बीरबन्ना में बबलू बैठा के पुत्र की हत्या में भी उसका नाम आया था। इस मामले में वह अप्राथमिक आरोपी भी बनाया गया था।

कलाय फसल लूट मामले में थी तलाश

संजय यादव हाल में कलाय फसल लूट के मामलों को ले पुलिस के लिए सरदर्द बना था। कोसी दियारा हाल के दिनों में कम उम्र के लड़कों का एक गिरोह तैयार कर जमीन पर लगी कलाय फसल लूटने और गोलीबारी करने के मामले सामने आए थे। कलाय फसल को लेकर भी इसके साथ गोलीबारी हुई थी।

इस संबन्ध में बिहपुर और भवानीपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है। कलाय फसल लूट की शिकायत पर डीआईजी विकास वैभव ने दियारा में संजय यादव की गिरफ्तारी और कलाय फसल किसानों के घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए दियारा में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया था। फिर भी संजय यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। भ्रमरपुर बहियार में 15 दिनों से हो रही कलाय फसल लूटने के लिए गोलीबारी की घटना के बाद से पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *