रास्ता नहीं देने को लेकर दिया घटना को अंजाम
Total Downloads: 291
नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के पचगछिया फोर लाइन पर नवगछिया की ओर आ रही ट्रक को ओवरटेक कर रहे दूसरे ट्रक चालक द्वारा रास्ता नहीं दिए जाने पर दोनों ट्रक चालक आपस में गाड़ी रुकने के बाद मारपीट करने लगे. मामला मंगलवार दोपहर की है , जब नवगछिया की ओर ट्रक के चालक उदाकिशुनगंज निवासी मोहम्मद मतीन ने अपने आगे चल रहे खगरिया जिला के परबत्ता निवासी वीरेंद्र मंडल द्वारा रास्ता नहीं देने पर ट्रक में रखा लोहे का रड निकालकर बुरी तरह से पिटाई कर दी.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी कदवा पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची. जिसके बाद कदवा पुलिस द्वारा घायल वीरेंद्र मंडल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. जहां ट्रक चालक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. वहीं आरोपी ट्रक चालक मोहम्मद मतीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी कृष्णकांत भारती ने बताया कि ट्रक ड्राइवर वीरेंद्र मंडल को गंभीर चोट आई है. जिसका मायागंज में इलाज चल रहा है. वहीं दूसरे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


