नवगछिया पुलिस लाइन में हुई पुलिस सभा के दौरान नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने सभी थानाध्यक्ष को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए, वहीँ गवाहों को समय पर गवाही दिलाने सहित पुराने एवं लंबित मामलों को निपटाने का सभी थानाध्यक्ष को टारगेट भी दिया। साथ ही हत्या, लूट जैसे संगीन मामलों में रोजाना गिरफ्तारी की जानकारी देने का निर्देश दिया। अंत में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी को बधाई के साथ-साथ गुड सर्विस रिमार्क्स भी दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

