नवगछिया :- नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि 21 तारीक को हुए नगर पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 3 के जीबी कॉलेज में बने बूथ नंबर 2 में हुए ईवीएम तोड़े जाने के मामले को लेकर मजिस्ट्रेट डीपीआरओ शहादत के द्वारा जांच रिपोट में जो भी आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.
Total Downloads: 176
चुनाव संबंधित हुए मामले में जो भी पदाधिकारी व पब्लिक में जो दोषी पाते है उनके विरुद्ध कार्यवाई किया जाएगा. उसमें जो भी न्याय संगत जांच होगा वो किया जाएगा. वहीं उन्होनें कहा कि नवगछिया नगर पंचायत के चुने गए प्रतिनिधि को 9 जून को शपथग्रहण कराया जाऐगा. और उन्होनें पत्रकार बन्धूओं से कहा कि नवगछिया में अभ बहुत सारा काम करना है जो कि अभी प्रोसेस में चल रहा है. वहीं बताया की नवगछिया बाजार, जेल रोड, में हाईमस्ट लाईट लगाया जाएगा. 
और वहीं ट्रैफिक के बारे में कहा कि एनएच 31 रोड में दो जगहों पर ट्रैफिक चेक पोस्ट लगाने का काम किया जाएगा. जिसमें कि मकनपुर चौक व मिलन चौक पर और वहीं उन्होनें कहा कि 2 तारीक को एनएच व रेलवे के लिए भागलपुर में डीएम कार्यालय में बैठक है. हम बैठक में एनएच 31 रोड सूलीस गेट बनवाने के लिए बैठक में बात रखा जमाए. और फीर बताए कि कदवा में हुए एप्रोच पथ के लिए जो भी बाधा है वो अब बहुत ही जल्द में खत्म कर दिया जाएगा. इसके लिए जो कि अभी एनडीसी में बहुत ही कानून में बदलाव हुआ है़ जिससे कि काफी परेशानी हो रही थी. मगर अब वो बात नहीं है अभी 6 करोड़ रूपेय पुनर्वास के लिए प्रस्ताव पटना भेजा गया है. वहां से आने के बाद कदवा में जितने भी लोग है उनलोगों को एक नोटीश जारी किया जाएगा. और जो भी लोग सड़क पर गाय, भेंस, बकरी, को जोड़ते है उनलोगों को हटाया जाएगा.

