कोसी दियारा के बनमा बहियार के करहील घाट में पच्चास चक्र गोली
Total Downloads: 87
किसानों में भय का माहौल पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार
नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा के करहील घाट के पास बनमा बहियार में मुंग की फसल कटवाने के दौरान शनिवार की सुबह नगरपारा निवासी अप्पू पासवान एवं नारायणपुर निवासी नेपाली यादव गिरोह के बीच लगभग पच्चास चक्र गोली चली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की रात से शनिवार की दोपहर तक दोनों गिरोह से लगातार गोली चलती रही. गोलीबारी की सुचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुदिन राम, अनि दयाशंकर राय, अनि बिजय शंकर सिंह, अनि अनिल सिंह सशस्त्र बल के साथ कोशी दियारा क्षेत्र में दबिश दी व सधन छापेमारी की. पुलिस की खबर सुनते ही दोनों गिरोह के लोग भागने लगे, पुलिस के द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर नारायणपुर निवासी नेपाली यादव को बासा पर से गिरफ्तार किया. ग्रामीणों के अनुसार कोसी दियारा के करहील घाट के पास बनमा, बैनाडीह बहियार में भ्रमरपुर व जयरामपुर के किसानों का हजारों एकड़ जमीन पर कोसी से निकले जमीन को कास से आबाद कर नारायणपुर निवासी शंभू यादव, अखिलेश यादव, नेपाली यादव द्वारा अवैध कब्जा किये हुए है.

नेपाली ने कहा
गिरफ्तार नेपाली यादव ने कहा कि वह इसी मामले को लेकर शुक्रवार की शाम को थाने में पंचायती के लिए आए थे. शनिवार को वे अपने बासा पर मकई सुखा रहे थे कि इसी दौरान पुलिस ने आकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वे मामले में पूरी तरह से निर्दोष हैं.

