नवगछिया : रंगरा प्रखंड के भगवती स्थान मैदान में मां भगवती टी 20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नवगछिया की टीम ने 118 रन से रंगरा की टीम को पराजित कर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. नवगछिया टीम के सुमित ने 89 रन व अमित 80 रन बनाए. वही जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रंगरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में अपने 8 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाई. नवगछिया की टीम 118 रन से फाईनल को जीता.
मैन ऑफ मैच, मैन ऑफ सीरीज़ व मैन ऑफ सिक्सर किंग, 18 सिक्स सभी ट्रॉफी सुमित को मिला. बेस्ट फील्डर बिनीत, बेस्ट बॉलर आदर्श को मिला. विजेता टीम को पूर्व सांसद अनिल यादव व उपविजेता टीम को जिलापरिसद सदस्य सबाना आज़मी ने ट्रॉफी प्रदान किया. वहीं रंगरा सीओ ने मैन ऑफ सिरीज़ व उप प्रमुख पावन यादव ने मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया.

मौके पर आलोक सिंह , लालू ठाकूर, राजेश ठाकुर, बिपिन सिंह, कौशल सिंह, बरुन मंडल, बिजय मंडल, हिरडी पंडित, मो फारूक , अशोक सिंह, बरुन सिंह, दूजेंद सिंह, निर्मल मंडल, मुकेश मोदी, श्याम मिश्र, सुमन यादव, अम्पायर अकरम अली , नीलेश झा, कॉमेंट्री राजन, सुनील चटर्जी, स्कोरर सूरज मिश्र थे.


