नवगछिया : पूर्व मंत्री व राजद नेता तेज प्रताप यादव के भगवान शिव वाले गेट अप की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक स्थिति में लाकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में नवगछिया निवासी रजनीश भगत के विरुद्ध नवगछिया थाने में एक खास समुदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना अध्यक्ष के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी मिली है कि यह आपत्तिजनक पोस्ट कई दिनों से फेसबुक पर विवाद का जड़ बना हुआ था.

– नवगछिया थाना अध्यक्ष के बयान पर दर्ज की गई है प्राथमिक

– आरोपी रजनीश भगत फरार

– भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा रजनीश नहीं है भाजपा कार्यकर्ता

– एसडीओ से मिला राजद का एक शिष्टमंडल

जब नवगछिया पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो मामले की सूचना नवगछिया एसपी निधि रानी को भी मिली. निधि रानी के निर्देश पर नवगछिया थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है. नवगछिया के थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर प्रयास किया गया, जो क्षम्य नहीं है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपी रजनीश भगत की गिरफ्तारी की जाएगी.

इधर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट नहीं देखा है लेकिन रजनीश भगत भाजपा कार्यकर्ता नहीं है. रजनीश भगत का भाई मनीष भगत भाजपा व्यावसायिक मंच के नेता है. पुलिस ने इस मामले में अन्याय पूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपी को ना पकड़कर उसके भाई को पकड़कर देर शाम थाने ले गई जो किसी भी सूरत पर बर्दाश्त करने लायक नहीं है. श्री मंडल ने कहा कि नवगछिया में कई कुख्यात अपराधी छुट्टा घूम रहे हैं लेकिन आज तक यह नहीं देखा गया

कि पुलिस ने किसी अपराधी के सगे संबंधी को थाने में लाकर यह शर्त रखा हो कि जब तक उसको पकड़ कर नहीं जाएगा तब तक आपको नहीं छोड़ा जाएगा. इस मामले पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मनीष भगत को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इधर इस मामले पर एक समुदाय के लोगों ने नवगछिया किया एसपी से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा है तो दूसरी तरफ राजद का एक शिष्टमंडल भी नवगछिया के एसडीओ से मिलकर आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *