गोपालपुर : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धी जारी रहने के कारण बिंद टोली गाँव के निचले हिस्से में बाढ का पानी प्रवेश कर गया है तथा सडक पर पानी बह रहा है .हालाँकि दो दिनों से कटाव तो नहीं हो रहा है .परन्तु रुक -रुक कर धसान गिर रहा है .बताते चलें कि बिंद टोली गाँव में लगभग दो सौ मीटर में भीषण कटाव होने के कारण दर्जनों ग्रामीणों के घर गंगा नदी में समा गये और नदी के किनारे जिनके घर थे ,घर को खाली करने में लगे हैं

बिंद टोली का प्राथमिक विद्यालय कटाव के मुहाने पर

– कटाव रोकने में अभियंताओं के छूट रहे पसीने

– परक्यूपाइन व हाथी पाँव से कराया जा रहा कार्य

– मुख्य अभियंता से लेकर फ्लड फायटिंग फोर्स के अध्यक्ष जमे हैं बिंद टोली में

प्राथमिक विद्यालय बिंद टोली भी कटाव के मुहाने पर खडा है.जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई शशिधर पांडे ,फ्लड फायटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई उमाशंकर सिंह ,अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद ,विशेषञ ई जवाहर प्रसाद व कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार बिंद टोली में प्राथमिक विद्यालय के निकट बिंद टोली गाँव को कटाव से बचाने की योजना की चर्चा में मशगूल दिखे.

अधीक्षण अभियंता ई महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल यहाँ परक्यूपाइन व हाथी पाँव तकनीक तथा एनसी में बालू भरी बोरियाँ देकर रीस्टोर करने का प्रयास किया जा रहा है.मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर -बिंद टोली में शुक्रवार की सुबह गंगा नदी का जलस्तर 32.06 मीटर था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *