नवगछिया – नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत के कनकीटोला और छररापट्टी मे बाढ़ का पानी आने से गांव के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. जिसमें कि मवेशी को चारा खिलाने का दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव से निकलने के लिए रास्ता नहीं है जो काफी समस्या हो रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 77
वही मुखिया सोनी भारती ने बताया कि वहां पर एक छोटा सा बांध था जो बाढ़ के पानी में बह गया है. उसे मेरे स्तर मिट्टी भराई कर ठीक कराया जा रहा है.


मुखिया ने बताया कि शनिवार को नवगछिया अंचलाधिकारी आकर बाढ़ का जायजा भी लेकर गए है. अंचलाधिकारी ने जल्द ही नाव देने की बात कही है. इस मौके पर जगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी प्रदीप यादव व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

