ढोलबज्जा : प्रवासी पक्षी गरुड का दर्शन करने शुक्रवार के दिन करीब 12 बजे भागलपुर के माउंट कॉर्मेल, डीएभी, सेंटपाल व डिभाइस हैप्पी पब्लिक स्कूल के करीब 40 छात्र-छात्राएं नवगछिया के कोसी पार उच्च विद्यालय खैरपुर कदवा पहुंचे. साथ में पक्षी विशेषज्ञ अरविंद मिश्रा, जयनंदन मंडल, पक्षी प्रेमी ज्ञानचंद ज्ञानू व दीपक कुमार के साथ सभी शिक्षक विक्रम कुमार सिंह, सरीता गुप्ता, अभिजीत घोष, संजय तिवारी, मधु सहाय, मौजूद थे. जानकारी मिलते हीं कदवा ओपी पुलिस के साथ थानाध्यक्ष के के भारती, मुखिया अजय कुमार, डॉक्टर नगीना राय व अरुण यादव ने मौके पर पहुंचकर पक्षी विशेषज्ञ के साथ मिल दुर्लभ पक्षी गरुड के बारे में बिस्तरपूर्वक सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *