बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज बैठाक के बाद बड़ा फैसला लिया है. अमित शाह ने कहा की हम सभी ने फैसला किया है बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे बीजेपी के उम्मीदवार. नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी संसदीय दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को यह जानकारी दी.
Total Downloads: 70
इस बैठक में राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करने के लिए सभी को बुलाया गया था. उम्मीद जताई जा रही थी कि पार्टी आज (19 जून को) राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का एलान कर सकती है. रामनाथ कोविंद वर्त्तमान में बिहार के राज्यपाल और सूबे के पहले नागरिक भी हैं. ऐसे में बिहार के लोगों के बीच भी खुशी का माहौल है कि उनके पहले नागरिक और राज्यपाल देश के पहले नागरिक बनने जा रहे हैं. रामनाथ कोविंद सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भी रहे है और दलित समाज से आते है.


file photo
गौरतलब है कि इससे पहले तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित किया गया था. जो सभी दलों से राष्ट्रपति के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर चुकी है. इनमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू शामिल है.
