
नवगछिया : नवगछिया के गजाधर भगत महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच आरडीजे कॉलेज मुंगेर को 5 0 अंक प्राप्त हुआ और जेआर कॉलेज जमालपूर को 39 अंक प्राप्त हुआ जिसमें कि आरडीजे कॉलेज मुंगेर ने जे आर कॉलेज जमालपूर को 11 अंक के बढ़त के साथ विजयी हासिल किया. वहीं पहले सेमीफाइनल मुकाबला जीबी कॉलेज नवगछिया बनाम टीएनबी कॉलेज भागलपूर के बीच हुआ जिसमें कि जीबी कॉलेज में को 56 अंक प्राप्त हुआ वहीं दूसरी ओर टीएनबी कॉलेज 29 अंक प्राप्त हुआ जिसमें कि 27 अंकों के बढ़त के साथ जीबी कॉलेज नवगछिया ने बढ़त बनाकर फाइनल में प्रवेश किया. और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला आरडीजे कॉलेज मुंगेर और सबौर कॉलेज सबौर के बीच खेला गया जिसमें कि सबौर कॉलेज न 5 अंकों के बढ़त के साथ विजयी हासिल किया और फाइनल में पहुंच गया. बुधवार को फाइनल मुकाबला में जीबी कॉलेज नवगछिया और सबौर कॉलेज सबौर के साथ खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला में तिलकामांझी विश्वविद्यालय के तरफ से मुख्य अतिथि के रूप में सीसीडीसी अरुण कुमार मिश्रा, डीएसडब्लू ओपेन्द्र साह जी, तीलकामांझी विश्वविद्यालय के खेल सकेयटरी टी के घोष आएँगे और मैच का समापन किया जाएगा.

