नवगछिया: रंगरा चौक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नासी टोला मदरौनी के पंचायत शिक्षिका पुष्पाजलि कुमारी का आज अचानक सुबह मृत्यु हो गयी. वे अपने पीछे एक पुत्र तथा एक पुत्री छोड़ गयी हैं.
उनके पति का नाम वीरेंद्र दास है. शिक्षिका की मृत्यु पर युगेश कुमार उप प्रधान सचिव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर , पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रंगरा चौक ललित मोहन जोशी , सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ रंगरा चौक देवनारायन मंडल एवं अभिमनयू कुमार राज्य प्रतिनिधि बलराम रजक , उप सचिव जिला प्रतिनिधि शंकर सिंह प्रदीप सिंह सुनिल कुमार सिंह नवीन कुमार चंद शेखर मंडल शयामल किशोर मिश्र, मनोरंजन सिंह सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया.

