नवगछिया : सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा दिनांक 25 एवं 26 मई शुक्रवार व शनिवार को स्थानीय घाट ठाकुरबारी में श्याम महोत्सव को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है. सावरिया सरकार के राहुल यादुका एंव शिवम सर्राफ ने बताया की बनारस से आई सोनी बाईसा द्वारा 25 मई को श्याम कथा पाठ व नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा.
Total Downloads: 349

26 मई को मगंला आरती, श्रृगांर आरती एंव 56 भोग 56 भक्तो द्वारा लगाया जाएगा. दोपहर 1 बजे दरभंगा से तरुण मारोदिया द्वारा संगीतमय भजन का क्रार्यक्रम चालू होगा. उसके बाद भागलपुर से नेहा चंचल, टाटा नगर से आशुतोष तिवारी, बेगलुरु से प्रियंका गुप्ता, कोलकाता से शुभम रूपम द्वारा संगीतमय भजन का आयोजन होगा. इस महोत्सव में भव्य दरबार एवं शीश का श्रृंगार, फूलों की होली और इत्र की बरसात भी होगी.
