नवगछिया – नवगछिया एनएच 31 से दक्षिण लक्ष्मीपुर स्थित शिवशक्ति योगपीठ में रविवार से दो दिवसीय अखंड सप्तसती पाठ का आयोजन स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य किया गया. जिसमें आचार्य अनिरुद्ध ने बताया कि मां दुर्गा के नौ रूपों का सुंदर चित्रण किया. स्वामी आगमानंद जी महाराज ने बताया कि भक्तों को मां के सभी रूपों की पूजा अर्चना करनी चाहिए.

उन्होंने दुर्गा चरत्रि के बारे में कहा कि मातृत्व की महत्ता शास्त्रों में भी वर्णित है. संसार में मातृ भक्ति सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है. इसलिए शास्त्रों में माता सीता एवं मां दुर्गा को शक्ति रूप की संज्ञा दी गई है. माता दुर्गा की आराधना मात्र से मनुष्य के जीवन का कल्याण हो जाता है.

File Photo

इस मौके पर आचार्य अनिरुद्ध, आचार्य शिव शंकर पंडित, धीरज, ब्रजेश, शिव शक्ति योग पीठ के अध्यक्ष अनिमेष सिंह, कुंदन सिंह, एमएलसी संजीव सिंह, शिव प्रेमानंद, प्रेम शंकर भारती, सेवादल के संजीव भगत, मंटू शाह, विनोद विश्वास, पंकज भारती, पप्पू कुमार, कुंदन शाह, दल्लो कुमार व अन्य कई लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *