भागलपुर: इशाकचक पुलिस ने गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए महंगी स्पोर्टस बाइक चोरी करने वाले शातिर को रविवार को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कल्याणपुर, फुलकिया के उत्तम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की स्पोर्टस सुजुकी हयाते, पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सुजुकी बाइक पूर्णिया के किसी आलोक सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। हालांकि पल्सर के मालिक का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस शनिवार को असरगंज के सन्नी चौधरी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर ही उत्तम की गिरफ्तारी हुई है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जांच में जानकारी मिली है कि दोनों अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए गाड़ी चोरी करते थे। कुछ दिन रखने के बाद वे लोग उसे बेच देते थे।

लखीसराय और मुंगेर की गाड़ी बेचते थे भागलपुर में

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बाइक चोर लखीसराय और मुंगेर जिले में बाइक चोरी करने के बाद उसे भागलपुर में बेचते थे। ये लोग अन्य बाहरी जिलों से चोरी की हुई बाइक को भागलपुर जिले में खपाते हैं। वहीं भागलपुर से चोरी की बाइक को लखीसराय, मुंगेर आदि के क्षेत्रों में बेचने का काम करता था। करीब दो माह पहले इशाकचक से चोरी हुई तीन बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये लोग इन गाड़ियों को हाल ही में बेचने वाले थे। मगर इससे पहले ही इन लोगों का भेद खुल गया और बाइक बरामद हो गई। उत्तम ने बताया कि उसे एक बाइक असरगंज के ही निक्की सिंह और विक्की सिंह नाम के युवक ने दी है। वे लोग भी बाइक चोर गिरोह का सरगना है।

निक्की और विक्की की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस निक्की और विक्की सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। दोनों सगे भाई हैं। वहीं इन लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि ये लोग शातिर बाइक चोर हैं और इन लोगों का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है। बाइक चोर गिरोह में इन लोगों ने अपने ही हम उम्र को रखा है। जिनको ये लोग बाइक चोरी के बदले मोटी रकम कमाने का लालच देते हैं। इसमें बाहर से आकर जिले में पढ़ने वाले छात्रों को ये लोग विशेष रुप से अपने चंगुल में फासते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *