नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा करहील घाट के बनमा बहियार में शनिवार को किसानों की मुंग के फसल के कटनी के दौरान बर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी कांड को लेकर भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम, अनि दयाशंकर राय, अनि बिजय शंकर सिंह, अनि अनिल सिंह सशस्त्र बलों के साथ रविवार को बनमा, बैनाडीह, करहील घाट, सुखार सहित अन्य क्षेत्रों में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की व किसानों को दियारा से घर तक फसल सुरक्षित पहुंचाने का भरोसा दिलाया.
साथ ही किसानों व मजदुर को अपराधियों को देखते ही सुचना देने की अपील की व जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखने का वादा किया. वहीं ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की रात से ही लगातार गोली चलती रही जिससे कोसी दियारा थर्रा उठा है जिसके कारण किसान व मजदुर में भय समाया हुआ है. लोग अपराधियों के डर से घर में दुबके हुए हैं. वहीं थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गोलीकांड के गिरफ्तार आरोपी नेपाली यादव को न्यायिक हिरासत में रविवार को नवगछिया जेल भेजा गया. अपराधी नगरपाडा निवासी अप्पु पासवान, नारायणपुर निवासी अखिलेश यादव, शंभू यादव, भ्रमरपुर निवासी संजय यादव, बीरबन्ना निवासी कन्हैया यादव, शिवन यादव, मृत्युजय यादव, ग्रिश यादव सहित अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भवानीपुर पुलिस व बिहपुर पुलिस के सहयोग से उनके ठिकानों पर छापेमारी कर दबिश दी गई है. जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा