मालदा डिवीजन ने श्रावणी मेला पर 28 जुलाई से स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाये जाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 28 जुलाई से 26 अगस्त तक बुधवार व शुक्रवार को छोड़ जमालपुर से जसीडीह के बीच सप्ताह में पांच दिन चलेगी। ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी की और दो एसएलआर बोगी रहेगी।

यह ट्रेन जमालपुर से सुबह नौ बजे खुलेगी और भागलपुर 10 बजे, बाराहाट 11:40 बजे, बांका दोपहर बाद 1:10 बजे, शाम साढ़े चार बजे देवघर व पांच बजे जसीडीह पहुंचेगी। इसी तरह ये ट्रेन जसीडीह से शाम साढ़े पांच बजे खुलेगी, जो देवघर, बांका, बाराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज होते हुए रात नौ बजे जमालपुर पहुंचेगी। लौटते वक्त स्टॉपेज कम रहने से ट्रेन साढ़े तीन घंटे में ही जमालपुर पहुंच जाएगी, जबकि जाते समय स्टॉपेज अधिक रहने से आठ घंटे लगेंगे।

20 से 29 सितंबर तक मेगा ब्लॉक, ट्रेनें होंगी प्रभावित
वहीं जमालपुर जंक्शन पर आरआरआई (रिले रेस इंटरलाकिंग) शुरू कराने के लिए नयी तारीख तय करने की तैयारी चल रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उम्मीद जतायी जा रही है कि 20 से 29 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। 20 से 28 सितंबर तक डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली अप और डाउन ब्रह्मपुत्र मेल, गुवाहाटी-लोकमान तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस बरौनी होकर चलेगी। इसके अलावा भी कुछ और ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *