तिनटंगा करारी के दर्शनीयाघाट गंगा घाट पर हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

गोपालपुर: गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव स्थित दर्शनीयाघाट गंगा घाट पर गंगा में डूबे 10 वर्षीय बालक का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान रंजीत मंडल के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। वह कक्षा पांच का छात्र था।

परिजनों ने बताया कि विकास रोज की तरह मवेशी चराने के लिए गंगा तट गया था। इसी दौरान घाट पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी तलाश के बाद सोमवार सुबह बालक का शव बरामद किया गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *