नवगछिया : पुलिस अधीक्षक नवगछिया पंकज सिंहा ने आज डीआईजी भागलपुर से अनुमोदन लेकर नवगछिया पुलिस जिला में व्यापक फेरबदल किया है. जिसके तहत गोपालपुर थानाध्यक्ष अनि शिव कुमार यादव को गोपालपूर से पुलिस केन्द्र स्थानांतरित कर दिया गया है.

इसके साथ ही खरीक थानाध्यक्ष अनि जय प्रकाश सिंह को खरीक से गोपालपूर का थानाध्यक्ष बनाया गया है तथा भवानीपुर ओपी के थानाध्यक्ष अनि सुदीन राम को भवनीपुर ओपी से खरीक थाना क्षेत्र की कमान सौंपी गयी है.

वहीँ रंगरा ओपी के थानाध्यक्ष अनि सूचित कुमार को रंगरा ओपी से ढोल्बज्जा थाना का प्रभार सौंपा गया है तथा अ0नि0 जयंत प्रकाश को नवगछिया थाना से भवनीपुर ओपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है और अ0नि0 अजय कुमार आजाद को पुलिस केन्द्र से रंगरा ओपी का थाना अध्यक्ष बनाया गया है. इससे लगभग एक सप्ताह पहले ही इस्माइलपुर थाना की कमान मिथिलेश पासवान को सौंपी गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *