नवगछिया/भागलपुर : भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला परिसर में आयोजित अंग गौरव सम्मान कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बॉलीवुड के अभिनेता गुरुमीत चौधरी ने स्पष्ट किया कि वे भागलपुर के हैं.
Total Downloads: 72

गुरमीत ने कहा कि बहुत लोग सोचते हैं कि मैं पंजाब का रहने वाला हूँ लेकिन मैं भागलपुर का रहने वाला लड़का हूँ. मुझे बड़ा ही गर्व होता है जब भागलपुर का नाम रौशन होता है. गुरमीत ने कहा कि जब भी मौका मिला वे भागलपुर के लोगों से मिलने आएंगे. इस अवसर पर गुरमीत ने अपनी आनेवाली फिल्म ” लाली की शादी में लड्डू दीवाना” के बारे में भी बताया. गुरमीत ने कहा कि यह फिल्म अगले माह सात अप्रैल को रिलीज हो रही है. भागलपुर के लोगों से गुरमीत ने सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने की अपील भी की. मालूम हो कि लोकप्रिय अख़बार प्रभात खबर ने गुरमीत को अंग गौरव सम्मान से सम्मानित किया है. भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला परिसर में आयोजित अंग गौरव सम्मान कार्यक्रम में यह सम्मान गुरमीत के पिता सीताराम चौधरी को प्रभात खबर के कॉरपरेट हेड राजेंद्र तिवारी और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा प्रदान किया गया.

