बाढ में संवेदक व अभियंताओ के हो रहे वारे न्यारा
नवगछिया में बढ रहा अपराध का ग्राफ
भारत में सबसे अधिक दुर्घटना नवगछिया की सडको पर

21 naugachia men shahnawaj husain

 नवगछिया  : नवगछिया में बाढ व कटाव से संवेदक व अभियंताे की जेबे मोटी होती जा रही है. यहा कटाव निरोधी काम में संवेदक अपने बिल को निकालने में लगे हुये है. उनकी मदद अभियेता कर रहे है. जिससे करोडो रूपये की राशि खर्च होने के बाद भी कटाव तो नही रूक रहा मगर जेबे जरूर मोटी होती जा रही है. यह सभी बाते उन्होने नवगछिया प्रखंड के जमुनियॉ पंचायत में अधिवक्ता शंभू प्रसाद के आवास पर कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होने कहा की भाजपा यूपी चुनाव जीतेगी तो हर पंचायत में होली होगी. साथ ही नवगछिया में बढते अपराध पर उन्होने कहा की बढते अपराध व अपराधियेा पर प्रशासन को रोकना चाहिए. नवगछिया से भागलपुर जाने के क्रम में जहा आधा घंटा लगता है, वहा अब दो से तीन घंटे का सफर काटना पड रहा है. बिहार सरकार द्वारा पुल के समान्तर एक और पुल बनाने की घोषना तो कर दी मगर अब तक धरातल पर नही उतार सकी है. उन्होने कहा की नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में आगे बड रहा है. नवगछिया में बढ़ते दुर्घटना को लेकर कहा की भारत में सबसे अधिक दुर्घटना नवगछिया की सडको पर होती है. जिसको लेकर वह नितिन गडकरी से मिल कर एन एच 31 को फोर लाईन बनाने को कहेगे. वही उन्होने नारायणपुर में भी लोगा के बीच गये वहा उन्होने कहा की एन एच 106 बनने के बाद इस इलाके की तस्वीर बदल जायेगी. भाजपा के डॉ जगदीश चन्द्रा कोशी चुनाव से खडे है. उनके लिये कार्यकर्ता मदद करे. इस मौके पर मुकेश राणा, जेम्स, अजय चौधरी, पुलकित सिह, आलोक सिह, बिजेन्द्र शर्मा, पूनम देवी, राजकुमार रजक, डा पप्पू, गुंजन सिंह उर्फ सज्जन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *