अनुमंडल कार्यालय से दिया गया लिखित जानकारी

नवगछिया : नवगछिया के ऑटो चालकों द्वारा शुक्रवार से अपने अपने ओटो को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. ऑटो चालकों का कहना था कि उन्हें भागलपुर नहीं जाने दिया जाता है. भागलपुर जाने पर पुलिस उनके अवैध वसूली करते हैं.

जिसको लेकर ऑटो चालकों ने अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य प्रकाश को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. जिसके आलोक में एसडीओ द्वारा ऑटो चालकों को शनिवार को शाम 4 बजे बुलाया गया था. जिसके बाद शनिवार को पहुंचे ऑटो चालकों को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लिखित रूप से जानकारी दी गई की आगामी 2 मई को मोटर निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी के साथ भागलपुर में बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें अनुमंडल से 5 ऑटो चालक सचिन कुमार, सिंटू कुमार, प्रभात चंद्र गांधी, विजय कुमार शर्मा और उमेश शाह को इसमें हिस्सा लेकर अपनी बातों को रखने का मौका दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *