नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ के उत्तर वेदानंद सिंह के बासा के समीप बुढ़िया धार मोड़ के पास वाहन चालकों से हथियार के बल पर रंगदारी की वसूली करते दो अपराधियों को कदवा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में कदवा ओपी थाना क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी लड्डू राय पिता कृष्ण राय एवं प्रमोद राय पिता कैलाश राय शामिल है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, 19 जिंदा गोली, दो खोखा व 1 विंडोलिया सहित रंगदारी वसूली किए गए एक हजार 60 रुपये बरामद किया है.

वाहन चालकों से हथियार के बल पर रंगदारी वसूली करते दो अपराधी गिरफ्तार

– अपराधियों के पास से पुलिस ने 19 जिंदा गोली, दो खोखा, एक देशी पिस्तौल, विंडोलिया सहित नगदी किया बरामद

अपराधियों द्वारा वाहन चालकों को में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई थी. इसके बाद चालकों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से रंगदारी की वसूली की जा रही थी. नवगछिया एसडीपीओ राघवेंद्र भारती ने बताया कि बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ के उत्तर अपराधियों द्वारा अवैध रूप से हथियार के बल पर वाहन चालकों से रंगदारी वसूली किए जाने का की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर कदवा ओपी थाना अध्यक्ष बी के राय, सअनि रंजन प्रसाद सिंह के साथ पुलिस बलों को भेजा गया.

थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों अपराधियों को रंगदारी वसूली करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, 19 जिंदा गोली, एक विंडोलिया, दो खोखा एवं रंगदारी वसूली किए गए एक हजार 60 रुपये बरामद किया. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों द्वारा वहां वाहन चालकों से हथियार के बल पर अवैध रूप से प्रति वाहन 30 से 40 की वसूली की जा रही थी.

जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई. जिसमें पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया एवं हथियार की बरामदगी की. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कदवा ओपी प्रभारी बी के राय के बयान पर रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार अपराधियों में लड्डू राय आर्म्स एक्ट मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस दोनों अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

video

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *