बाबा विशु राउत पुल के उत्तरी छोड को घंटों जाम कर रखा।

ढोलबज्जा: मंगलवार के दिन नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत कासिमपुर कदवा में बिजली का कार्य शुरु कर पोल लगाने का काम किया गया. यह कार्य जदयू नेता हितेश चंद, माले कामरेड रामदेव सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में विक्रांता कंपनी के ठेकेदार मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा कराया जा रहा है. जहां इस कार्य के लिए कदवा के पकरा टोला, कासिमपुर, ठाकुर जी कचहरी टोला, बोड़वा मुसहरी, नवीन नगर, झपरू दास टोला, कार्तिक नगर व कंचनपुर कदवा के लिए कुल 455 बिजली पोल मंगा कर, पहले रख लिया गया है.

Whatsapp group Join

वहीं कार्य में किसी प्रकार की कोई रूकावट न हो इसके लिए हर गांव में जरूरत के हिसाब से लगने वाला ट्रांसफार्मर व तार वगैरह को भी व्यवस्थित कर रख लिया गया है. कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार मिथिलेश कुमार सिंह के साथ जदयू नेता हितेश चंद्र ने बताया कि डेढ़ माह के अंदर बिजली का कार्य पूरा कर, इससे वंचित सभी गांवों में बिजली जला दिया जाएगा.

उधर खैरपुर कदवा पंचायत के कुछ गांव में भी बिजली नहीं पहुंची है, जिसको लेकर भी बिजली के सारे सामग्रियों का इंतजाम क्या जा रहा है. इस तरह हो रहे कार्य को देख कर कदवा वासियों के दिलों में एक अजीब सी खुशी की लहर दौड़ रहे हैं साथ ही साथ सब मिलकर बिजली कार्यकर्ताओं को सहयोग भी करते दिखाई दे रहे हैं. वही इस कार्य को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान रहा नवगछिया एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश को युवा जदयू नेता नवीन कुमार निश्चल, प्रखंड अध्यक्ष सोनू जायसवाल, विजय सिंह, रोबिन कुमार, विनय कुमार व खगेश सिंह के साथ अन्य ग्रामीणों ने बधाई दी है.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *