पटना: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर गांव चलो अभियान में भाग लेने नालंदा पहुंचे बिहार बीजेपी के नेता सुशील कुमार ने 12वीं के परिणाम के बारे में कहा कि ये छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंनेइस परिणाम के खिलाफ छात्रों को सड़कों पर उतरने का आह्वान किया और पुनः कॉपी जांच की मांग करने को कहा। उन्होंने कहा कि कॉपी जांच में पूरी तरह अनियमितता बरती गई है। हिंदी की कॉपी की जांच उर्दू वाले ने की है। इस रिजल्ट को उन्होंने सरकार के मुंह पर तमाचा बताया।

लालू प्रसाद यादव के ऊपर एक बार फिर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि MLA को-ऑपरेटिव सहित दर्जनों आवासीय मकानों में सरकारी कार्यालय चल रहा है। रेल मंत्रालय के समय से भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एसएसबी और पीएन अकाउंट का दफ्तर चल रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि स्वास्थय मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप को बंद करने के लिए भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने बेनामी जमीन पर पेट्रोल पंप बनाए जाने के लिए नोटिस जारी किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *