नवगछिया – ईद की पूर्व संध्या पर नवगछिया शहर सहित आस पास के क्षेत्रों में एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांतिपूर्वक एयर सौहार्द के माहौल में पर्व मनाने की अपील की गयी. फ्लैग मार्च नवगछिया थाना से निकल कर गोशाला रोड, महराज जी चौक, मुमताज मोला, मख्खातकिया, नवादा होते हुए वापस बाजार, वैशाली होटल, स्टेशन रोड, मिल टोला, उजानी, मनियामोर, फिर वापस रसलपुर, नया टोला, होते हुए एनएच 31 से तेतरी और पकड़ा गांव पहुंची.
Total Downloads: 100
फ्लैग मार्च में शामिल नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि ईद में मुस्लिम भाई सुबह सुबह ईदगाह में नवाज़ अदा करते हैं. उन्होंने कहा की खुशी का माहौल है. पूरे अनुमंडल में से कहीं कोई भी थाना क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना होने का ना पहले कोई सूचना आया है. और ना ही शांति समिति की बैठक में इस तरह की बात का कोई आशंका जाहिर नहीं की गई है. फिर भी पब्लिक में भरोसे के लिए काफी अच्छा माहौल है.
नवगछिया पुलिस एक संदेश देना चाहती है कि पुलिस और प्रशासन आप लोगों के साथ है हर कदम पर पूरे नवगछिया जिले में एसपी साहब के निर्देश पर आज नवगछिया बाजार में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया है. इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य है कि कोई भी गलत लोग या असामाजिक तत्व के लोग सतर्क हो जाएं, और अच्छे लोगों को भरोसा पैदा हो. यह बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है, इस पर्व में गड़बड़ी की आशंका बहुत ही कम होती है,

एहतिहात के तौर पर जहां पर भी थाना प्रभारी को लगा है कि जो लोग परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, उन लोगों के उपर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. इस अवसर पर आदर्श थाना के थनाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण, नवगछिया थाना के एसआई राजेश राम, एसआई राजेश कुमार रंजन, एसआई शिव प्रसाद रमाणी, सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.
