बिहार बोर्ड ने बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. हालांकि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी होगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कि इंटर के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला के परीक्षाफल आज घोषित किया है . परीक्षार्थी बिहार बोर्ड के वेबसाइट www.biharboard.ac.in, srsec.bdebbihar.com, www.biharboard.org.in, www.skillmissionbihar.org पर देख सकते हैं.

मौके पर अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय में जारी किया है. आनंद किशोर के साथ शिक्षा विभाग के सचिव आर के महाजन ने साथ में जारी किया तथा मीडिया को संबोधित भी किया है. कदाचार परीक्षा के सम्बन्ध में अपनी बाते रखी. एक ओर जहाँ इंटरमीडिएट साइंस में मात्र 30.11% ही छात्र पास हुए हैं वहीँ दूसरी ओर आर्ट्स में 37. 13% उत्तीर्ण हुए हैं.
इस बार सबसे अच्छा रिजल्ट कॉमर्स का आया है, इसमे 73.76 % परीक्षार्थी सफल हुए हैं. विज्ञान में खुशबू कुमारी, सिमुलतला आवासीय विद्यालय 86.2% लाकर सबसे टॉप पर हैं. वहीँ कॉमर्स में प्रियांशु जायसवाल, कॉमर्स कॉलेज पटना 81.6% लाकर सबसे आगे है. आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार, आर एन एस कॉलेज, समस्तीपुर से हैं और ये 82.6% अंक लाकर टॉप किये हैं. इस बार 12वीं की परीक्षा तकरीबन 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था.

बताते चलें कि राज्य सरकार ने इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई उपाय किए गए थे। बोर्ड परीक्षा में छात्र नकल न कर सकें, इसके लिए वीडियोग्राफी कराई गई थी। इसके अलावा पहली बार इन परीक्षाओं में बार कोडिंग सिस्टम भी शुरू किया गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *