नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल में दोपहर करीब 4 बजे वाहनों के ओवरटेक करने को लेकर करीब एक घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही. जाम में जहां यात्री भीषण गर्मी में फंसे हुए थे, वही जाम का शिकार एंबुलेंस को भी होना पड़ा. जाम का मुख्य कारण ट्रकों के ओवरटेक करने व छोटे वाहनों द्वारा जहां-तहां गाड़ी लगाने के कारण जाम की स्थिति बन रही थी.
Total Downloads: 295
वही जीरोमाइल में चौसा से आने वाली गाड़ियां व बिहपुर से आने वाली गाड़ी सभी चौराहे पर ओवरटेक के कारण लगा रहे थे. करीब 1 घंटे के बाद मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पाया. गिट्टी लोड करने मधेपुरा व भागलपुर की ओर जा रहे ट्रकों द्वारा जाम लगाया जा रहा था. वही धीरे-धीरे जाम बढ़ते हुए तेतरी जीरोमाइल तक पहुंच गया था. मालूम हो कि आये दिन नवगछिया जीरोमाइल , जहानवी चौक पर ट्रकों के ओवरटेक करने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. वही सड़क पर ट्रकों के दो लाइन बनाए जाने के कारण भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.
