नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के पकड़ा बासा निवासी राम सिंह को रविवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी के के भारती ने बताया कि कदवा कांड संख्या 51/16 में पकड़ा बासा निवासी राम सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ जलकर को लेकर गोलीबारी की थी. जिसको लेकर राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है.वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी चौसा के खोपड़िया निवासी संतलाल सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....
